ऊना। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पीएनजी के अंतर्गत पाइपलाइन का विस्तार किया गया है। इसके तहत अब तक लगभग 13 हजार घरेलू कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं। इससे उपभोक्ता बिना किसी रुकावट के 24 घंटे घरेलू गैस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। इसी कड़ी में उपायुक्त ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र अंब और गगरेट को भी पीएनजी पाइपलाइन लाइन से जोड़ा गया है। उन्होंने उद्योग मालिकों से अपील की है कि वे अपनी आवश्यकता अनुसार पीएनजी के तहत व्यावसायिक कनेक्शन प्राप्त करके बिना किसी रुकावट के सस्ती दर पर गैस का प्रयोग करें। यह सुविधा गैस सिलिंडर की तुलना में अधिक किफायती दरों पर उपलब्ध करवाई जा रही है। इससे आम नागरिकों को सीधा आर्थिक लाभ मिल रहा है। उन्होंने पीएनजी पाइपलाइन से जुड़े क्षेत्रों के सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाते हुए शीघ्र अपना पीएनजी कनेक्शन प्राप्त कर सस्ती तथा निर्बाध गैस सेवा का लाभ लें।