ऊना। हिमाचल परिवहन मजदूर संघ ऊना की ओर से बीते दिनों 26 जुलाई को क्षेत्रीय प्रबंधक को मांगों के समर्थन में दिए गए ज्ञापन पर वीरवार को वार्ता की गई। क्षेत्रीय प्रबंधक की ओर से संघ के पदाधिकारियों के साथ कई विषयों को लेकर सहमति दर्ज की गई है। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक से मिलने पहुंचे हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के प्रधान जगदेव सिंह, उपप्रधान संदीपन कुमार, सचिव शक्ति कुमार, अंकुश कुमार अमरीश ठाकुर ने बताया कि क्षेत्रीय प्रबंधक संग मुख्य मांगों को लेकर सहमति बनी है। इनमें कर्मचारियों को समय पर छुट्टी देने, वित्तीया लाभ होने पर उस कर्मचारी को सैलेरी स्लिप दिए जाने, हर कर्मचारी के सप्ताहिक अवकाश सूचना पट्टी पर दर्शाने, कर्मचारियों को कर्मशाला जाने-आने के लिए बस का प्रबंध करने, बस अडडे में सायरन लगाना, कम आय वाली सभी बसों को तुरंत बंद करने जैसी मांगों पर क्षेत्रीय प्रबंधक ने अपनी सहमति जताई है। संवाद