फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मनरेगा योजना के नाम परिवर्तन के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ऊना अभिषेक मितल को विरोध स्परूप ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

ऊना। जिला ऊना में कांग्रेस के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष देसराज गौतम के स्वागत समारोह के बाद मनरेगा योजना को बंद करने और नाम परिवर्तन के विरोध में प्रदर्शन किया गया। एसडीएम ऊना अभिषेक मितल को विरोध स्परूप ज्ञापन सौंपा गया। जन आंदोलन में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण ग्रामीणों से रोजगार छीना जा रहा है और मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर किया जा रहा है। मनरेगा योजना पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और कांग्रेस नेतृत्व की दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जिससे करोड़ों ग्रामीण परिवारों को रोजगार मिला और गांवों का विकास हुआ। आरोप लगाया कि वर्तमान केंद्र सरकार राजनीतिक द्वेष के चलते इस योजना को समाप्त करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से आपदा प्रभावित परिवारों को दी जा रही आर्थिक सहायता का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार हर परिस्थिति में आम जनता के साथ खड़ी है। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा के समर्थन में एकजुटता दिखाई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें