फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कांग्रेस पार्टी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को नहीं दिया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने संविधान निर्माता को श्रद्धा सुमन किए अर्पित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय दीपकमल में मंगलवार को भारतीय संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नैना देवी के विधायक रणधीर शर्मा ने मुख्य रूप से शिरकत की, जबकि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष बलवीर चौधरी, पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो, पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा और भाजपा नेता रामकुमार सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता डॉ. बीआर आंबेडकर को विशेष रूप से श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि भारत को संविधान जैसी नायाब चीज़ देने वाले डॉ. भीमराव आंबेडकर का कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में रहते हुए कभी भी सम्मान नहीं किया। उन्होंने कहा कि जब देश में पहली बार पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा की सरकार बनी, उस समय डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम से संस्थाओं का निर्माण होने लगा। उनके नाम से कई योजनाओं को शुरू किया जाने लगा। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर के जन्म स्थान से लेकर कर्म स्थान तक हर महत्वपूर्ण जगह को भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने विकसित किया। उनके नाम से सामुदायिक भवनों का निर्माण करते हुए देश के जनमानस को यह बताने का प्रयास किया गया कि डॉ भीमराव आंबेडकर का स्थान भारत में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें