फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने आपातकाल से लोकतंत्र और संविधान की हत्या की : प्रो. सिकंदर

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ता विजय के निधन पर शोक जताया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। भाजपा जिला कार्यालय दीप कमल में बुधवार को आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर संविधान हत्या दिवस मनाया। कार्यक्रम के तहत आपातकाल के संबंध में प्रदर्शनी और संगोष्ठी का भी आयोजन प्रस्तावित था लेकिन भाजपा के पार्टी कार्यालय सचिव विजय शर्मा के आकस्मिक निधन के चलते केवल प्रदर्शनी तक इस कार्यक्रम को सीमित कर दिया गया। इस मौके पर राज्यसभा के सांसद डॉक्टर सिकंदर कुमार मुख्य अतिथि, जिला अध्यक्ष शाम मिन्हास, पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर, पूर्व विधायक बलवीर चौधरी, दविंदर भुट्टो, चैतन्य शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे। विजय शर्मा के निधन के चलते बेहद सादे तरीके से आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने अपने स्वार्थ के लिए देश को इमरजेंसी की आग में झोंक दिया था। इसके देश की जनता पर बेहद प्रतिकूल परिणाम भी रहे। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने संविधान की हत्या की थी और भारतीय जनता पार्टी देश की जनता को आपातकाल का हर पहलू बताएगी। डॉ. सिकंदर कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि 1975 में देश में लगाए गए आपातकाल ने भारत के लोकतंत्र को गहरा आघात पहुंचाया था। भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र, संविधान और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा कटिबद्ध रही है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे इतिहास से सीख लें और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव जागरुक रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें