फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
congress aggitaion in Una
विज्ञापन
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
विज्ञापन

मरवाड़ी/दौलतपुर चौक (ऊना)। मरवाड़ी में युवा एवं गगरेट ब्लॉक कांग्रेस ने पूर्व विधायक राकेश कालिया की अगुवाई में महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उन्होंने सड़कों पर उतरकर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर पूर्व विधायक राकेश कालिया ने कहा कि सरकार केवल जुमलेबाजी ही कर सकती है। आम जनता हाल-बेहाल है। पेट्रोल डीजल और गैस की कीमतें आसमान छू रही हैं। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के समय महंगाई के नाम पर हो हल्ला मचाने वाले भाजपा नेता अब खामोश हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि बीजेपी सरकार ने देश के रोजगार रोडमैप को पूरी तरह ध्वस्त करके युवाओं का शोषण किया है। उन्होंने कहा कि देश के सरकारी संस्थानों को आपदा में अवसर समझकर बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आम जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देगी। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, युवा अध्यक्ष अमन ठाकुर, जिला परिषद कुलदीप कुमार, बीडीसी अनिल डढवाल, उपप्रधान अमित कुमार, कैप्टन गुरमीत, रिषभ कोहल, नवाब काकू, डिंपी, विक्रांत अभिषेक ठाकुर, अरुण, दीपू, बलविंदर राणा, रिशव कहोल, मनदीप डढवाल, मनीष कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें