फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंबेहड़ा धीरज में शादी पर 3100, जन्म पर 2100 रुपये बधाई राशि तय

Thu, 27 Aug 2026 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत अंबेहड़ा धीरज की बैठक वीरवार को प्रधान सतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शादी-विवाह और बच्चे के जन्म के अवसर पर ट्रांसजेंडर समुदाय की ओर से ली जाने वाली बधाई राशि की अधिकतम सीमा निर्धारित करने के संबंध में प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। पंचायत सदस्यों ने कहा कि शादी-विवाह और बच्चे के जन्म के अवसर पर ट्रांसजेंडर समुदाय की ओर से आशीर्वाद देने की परंपरा चली आ रही है। हालांकि, कई बार निर्धारित परंपरा से अधिक राशि की मांग किए जाने से परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए पंचायत ने शादी के अवसर पर अधिकतम 3100 रुपये और बच्चे के जन्म पर अधिकतम 2100 रुपये बधाई राशि तय की है। पंचायत ने स्पष्ट किया कि निर्धारित सीमा से अधिक राशि लेने के लिए दबाव बनाने अथवा जबरन वसूली की शिकायत मिलने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नजदीकी पुलिस थाना में शिकायत दर्ज की जाएगी। प्रधान सतीश कुमार ने कहा कि प्रस्ताव की प्रतिलिपि खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बंगाणा तथा पुलिस चौकी जोल के प्रभारी को आगामी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें