फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पोस्टर मेकिंग में सान्या, वाद-विवाद में अवंतिका प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
विवि के पर्यावरण विज्ञान विभाग ने मनाया विज्ञान दिवस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पर्यावरण एवं विज्ञान विभाग ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर जागरूक करने के लिए गतिविधियां आयोजित कीं। विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में हुए नए अविष्कारों और प्रगति के बारे में जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं में पोस्टर मेकिंग, फोटोग्राफी, विज्ञान प्रश्नोत्तरी , वाद-विवाद प्रतियोगिता और विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सान्या ने पहला, स्नेहा ने दूसरा स्थान पाया। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में वरुण प्रथम, शुभम द्वितीय रहे। विज्ञान प्रश्नोत्तरी में शुभम, वरुण और राखी की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि खेमराज, अवंतिका व मुकुल की टीम दूसरे स्थान पर रही। वाद-विवाद की प्रतियोगिता में अवंतिका प्रथम रही, जबकि ऋषिता दूसरे स्थान पर रही। विज्ञान प्रदर्शनी में ओजस ने प्रथम पुरस्कार पाया। नेहा और वर्षा उपविजेता रहीं। इस आयोजन में विवि के पर्यावरण एवं विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह एवं शिक्षक डॉ. सुनील जसवाल, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. निशा रानी और डॉ. कल्याणी सुप्रिया ने विज्ञान और पर्यावरण के महत्त्व पर अपने विचार साझा किए। विजेताओं को प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें