मैहतपुर (ऊना)। हिप्र राज्य विद्युत बोर्ड की ऊना इकाई के पेंशनर्स ने मांग उठाई है कि हिमाचल प्रदेश में पंजाब तथा हरियाणा राज्यों की तर्ज पर कम्यूट पेंशन की अवधि में बदलाव किया जाए।
विद्युत बोर्ड के पेंशनर्स अपनी यह मांग उठा रहे हैं कि कम्यूट पेंशन की अवधि को 15 से घटाकर 10 साल आठ महीने किया जाए। हिप्र राज्य विद्युत बोर्ड की ऊना इकाई के अध्यक्ष ई रामपाल शर्मा तथा महासचिव शांति स्वरूप शर्मा ने शनिवार को एक बयान में कहा कि यह सर्विस मैटर है और इस मामले में हिमाचल सरकार पंजाब राज्य का अनुसरण करती है। कहा कि जब कम्यूट पेंशन का निर्धारण किया गया था। उस समय ब्याज की दर 12 फीसदी लगाई गई थी, जो अब घटकर करीब पांच फीसदी रह गई है। पदाधिकारी ने यह भी कहा कि जिन कर्मचारियों की रिकवरी ज्यादा हुई है। उन्हें उनकी राशि रिफंड की जाए।
हिप्र राज्य विद्युत बोर्ड की ऊना इकाई के सदस्यों कमल सैनी, विनोद जोगी, सुरजीत सिंह, सवर्ण राम, रमेश राणा, अवतार सिंह, जगतार सिंह, अवतार चंद, ज्ञान चंद, शमशेर सिंह, कुलदीप, प्रदीप, मदन लाल, किशोर चंद, सरदारी लाल तथा राजकुमार ने राज्य सरकार से मांग उठाई है कि इस बाबत संजीदगी दिखाते हुए मांग को पूरा किया जाए।