फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: डॉ. महेश्वर राय को सौंपी एचएमओए ऊना की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
महासचिव बने डॉ. चेतन मोदगिल
विज्ञापन

डॉ. संजय को बनाया मुख्य सलाहकार
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन (एचएमओए) ऊना की नई कार्यकारिणी का गठन बुधवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में सर्वसम्मति से किया गया। यह प्रक्रिया एचएमओए ऊना के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. राहुल कटोच के मार्गदर्शन और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। नई कार्यकारिणी का गठन पूर्व कार्यकारिणी को भंग करने के बाद किया गया। सभी सदस्यों की पूर्ण सहमति प्राप्त हुई।एचएमओए ऊना की कमान डॉ. महेश्वर राय को सौंपी गई है, जिन्हें संगठन का नया अध्यक्ष चुना गया है। डॉ. संजय (एमएस क्षेत्रीय अस्पताल ऊना) को मुख्य सलाहकार और डॉ. राजीव गर्ग (बीएमओ अंब) को सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई है। उपाध्यक्ष के रूप में डॉ. श्रुति वशिष्ठ, महासचिव के रूप में डॉ. चेतन मोदगिल, कोषाध्यक्ष के रूप में डॉ. विकास जसवाल और प्रेस सचिव के रूप में डॉ. विकास चौहान को नियुक्त किया गया है। राज्य स्तरीय सीईसी सदस्य के रूप में डॉ. सृष्टि शर्मा, डॉ. शुभम जसवाल और संयुक्त सचिव के रूप में डॉ. संजीव धीमान तथा डॉ. मनु शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला कार्यकारिणी में शामिल सदस्यों में डॉ. अद्विश गौतम (आरएच ऊना), डॉ. राजेश वीर सिंह (हरोली), डॉ. साहिल शर्मा (गगरेट), डॉ. संदीप कुमार (अंब), डॉ. हिमांशु नड्डा (थानाकलां) और डॉ. अभिषेक कुमार (बसदेहड़ा) का चयन किया गया है। पूर्व अध्यक्ष डॉ. राहुल कटोच ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें