फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मौसम के रंग... शनिवार सुबह छाए बादल और दोपहर में खिली धूप, किसान परेशान

Sun, 05 May 2024 01:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
ऊना में गर्मी व धूप के बीच संस्थान से वापिस लौटते हुए प्र​शिक्षु।संवाद
विज्ञापन
जिले में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, किसानों को बारिश का डर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले में गर्म मौसम तेवर दिखाने लगा है। दिन में खिल रही तीखी धूप ने लोगों का घर से बाहर निकला मुश्किल कर दिया है। वहीं, एकाएक बादल छाने का क्रम भी जारी है, जिससे गेहूं की कटाई कर रहे किसानों को बारिश की चिंता सताने लगी है। हालांकि मौसम विशेषज्ञों ने अभी बारिश होने से इनकार किया है।
जानकारी के अनुसार जिला में शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर के समय धूप के साथ गर्म हवाएं चलने का दौर भी शुरू हो चुका है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए दोपहर के समय सफर करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। इसके अलावा स्कूल व अन्य शिक्षण संस्थानों में भी दोपहर दो से तीन बजे के बीच छुट्टी हो रही है, जिससे विद्यार्थियों व प्रशिक्षुओं को अपने घर पहुंचने के लिए गर्मी से जूझना पड़ रहा है। विशेषकर छोटे विद्यार्थियों के लिए तीखी धूप में घर पहुंचना परेशानी का सबब है। गर्मी से बच्चों को बचाने के लिए अभिभावक खुद बच्चों को लेने जा रहे हैं। धूप से बचने के लिए लोग छाता लेकर या कपड़े से सिर ढक कर दोपहर के समय बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन

किसान बोले- बारिश हुई तो काला पड़ जाएगा गेहूं का दाना
ध्यान रहे कि क्षेत्र में इस समय गेहूं की कटाई जोरों पर है। किसानों को चिंता सता रही है कि कहीं बारिश न हो जाए। तेज धूप और उमस के कारण बारिश होने जैसी स्थितियां तो पैदा हो रही हैं, लेकिन अभी कुल मिलाकर स्थिति किसानों के पक्ष में है। किसानों में जसविंदर सैनी, राकेश कुमार, अजय स्याल, राजीव सैनी ने कहा कि गेहूं की पकी हुई फसल पर एक बारिश पहले ही पड़ चुकी है। अब अगर बारिश हुई तो दाना काला पड़ने लगेगा।
विज्ञापन


बारिश की संभावना नहीं
मौसम विशेषज्ञ विनोद शर्मा ने कहा कि जिला में गर्मी अभी और बढ़ेगी। उमस बढ़ने पर बादल छाने जैसे हालात पैदा होते हैं। बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है।

ऊना में गर्मी व धूप के बीच संस्थान से वापिस लौटते हुए प्रशिक्षु।संवाद

ऊना में गर्मी व धूप के बीच संस्थान से वापिस लौटते हुए प्रशिक्षु।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें