फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं से बढ़ी सर्दी

Sat, 21 Mar 2026 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
ऊना शहर में शुक्रवार को दिनभर बारिश के बाद छाई बादलों की काली घटा और बीच में खिली आंशिक चांदनी। - फोटो : गौरीगंज ​स्थित गोविंद गैस एजेंसी के बाहर बैठे उपभोक्ता।
विज्ञापन
ऊना। जिले में शुक्रवार को सुबह से से ही घने बादल छाए रहे। दोपहर बाद बारिश का दौर शुरू हो गया। बादलों की वजह से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना बना रहा लेकिन ठंडक भी बढ़ गई। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा जिले में 28.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई है। दोपहर बाद मौसम ने और रंग दिखाया और जिले के कई हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने सर्दी को और बढ़ा दिया। बीते कुछ दिनों से मौसम से बदले इस मिजाज ने लोगाें को गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर कर दिया है। शहर के बाजारों में सामान्य दिनों के मुकाबले कम रौनक देखने को मिली और लोग केवल जरूरी काम के लिए ही घरों से बाहर निकले। सड़कों पर भी वाहनों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम रही। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण इस तरह का मौसम बना हुआ है। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि आगामी दिनों में भी मौसम के इसी तरह बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें