फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के चक्कर लगाने को रहें सीएम तैयार : देवेंद्र भुट्टो

Wed, 10 Apr 2024 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्रों एवं हिंदू नव वर्ष शुरू होने पर बंगाणा में भाजयुमो के साथ देवेंद्र भुट्टो ने बांटा प्रसाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने हिंदू नववर्ष एवं चैत्र मास नवरात्र के उपलक्ष्य पर बंगाणा में सामूहिक प्रसाद वितरण किया। कुटलैहड़ भाजयुमो, बजरंग दल के कार्यकर्ता भी इस दौरान मौजूद रहे। देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि सनातन हिंदू धर्म के अनुसार आज नववर्ष शुरू हुआ है। साथ में माता के नवरात्र शुरू हुए हैं। माता रानी कुटलैहड़ की देव तुल्य जनता पर अपना आशीर्वाद बनाकर रखे।
देवेंद्र कुमार भुट्टो ने मीडियाकर्मियों से औपचारिक बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के खिलाफ समूर में दिए गए 15 करोड़ में बिकने वाले बयान पर मानहानि केस दर्ज करवा दिया है। अगर सुबूत हैं तो वह पेश करें अन्यथा कोर्ट के चक्कर लगाने के लिए तैयार रहें। 14 माह के विधायक के कार्यकाल में राज्य सरकार से केवल आश्वासन ही मिले। क्या हमें जनता ने आश्वासन के लिए विधायक बनाकर विधानसभा भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वोट दिखाकर मतदान करने वाले बागी नहीं, बल्कि सच्चे होते हैं। कहा कि 27 फरवरी को हमने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष के जो मतदान किया है, वह सरकार के नुमाइंदों को दिखाकर किया है, फिर बागी कैसे हो सकते हैं। सरकार ने हमारी विधायक सदस्यता छीनी है। अब फैसला जनता के दरबार में आ गया हैं। अब जनता ही तय करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें