फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सीएम ने नेपाल बाढ़ में लापता ऊना के इंजीनियर के परिवार को दिया हरसंभव सहायता का आश्वासन

Thu, 17 Sep 2026 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। मुख्यमंत्री ने नेपाल बाढ़ में लापता ऊना के इंजीनियर के परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। खोज अभियान में तेजी लाने का मामला केंद्र सरकार के समक्ष रखा जाएगा। कुछ दिनों पूर्व नेपाल में आई बाढ़ के बाद से लापता ऊना निवासी इंजीनियर सुखविंद्र रतन के परिजनों ने सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की और उनकी खोज के लिए सरकार से सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया। परिजनों ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि नेपाल में बाढ़ आने के बाद से सुखविंद्र के बारे में कोई जानकारी न मिलने से चिंतित हैं। मुख्यमंत्री ने परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य सरकार सुखविंद्र रतन की तलाश के प्रयासों में तेजी लाने तथा उन्हें शीघ्र ढूंढने का मामला केंद्र सरकार के समक्ष उठाएगी। इस कठिन समय में राज्य सरकार परिवार को आवश्यक सहायता प्रदान करेगी। नेपाल में 216 मेगावाट की अपर त्रिशूली जलविद्युत परियोजना में सुखविंद्र साइट इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे। वह 26 अगस्त को क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ के बाद से लापता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें