फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जिले में 44 डिग्री तापमान के बीच शाम को बरसे बादल, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

Thu, 20 Jun 2024 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
फसलों के लिए भी वरदान है बारिश, आगामी दिनों में भी बारिश की संभावना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। बुधवार देर शाम जिला में हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। बुधवार को जहां दिनभर प्रचंड गर्मी से लोग परेशान रहे, वहीं शाम के समय बारिश होने से लोगों ने काफी राहत महसूस की। जिला के ऊना, चिंतपूर्णी, अंब, बंगाणा और गगरेट सहित सभी क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई।
विज्ञापन

बता दें कि बीते एक सप्ताह से जिले में लू के कारण लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही थी। ऐसे में लोग घरों से बाहर निकलने से भी कतरा रहे थे। दूसरी तरफ जिले में हुई बारिश के बाद किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं। किसान इस बारिश का काफी समय से इंतजार कर रहे थे। इस बारिश से मक्की की आगे की फसल को भी संजीवनी मिली है। बुधवार को जिला का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया था वहीं, मंगलवार रात का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस पर मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि बुधवार को प्रचंड गर्मी के बाद देर शाम हुई बारिश से लोगों को राहत मिली है। आगामी दिनों में भी जिले में बारिश होने की संभावना है। वहीं, बुधवार को जिला का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सचित्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें