फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दौलतपुर चौक काॅलेज में मनाया स्वच्छता पखवाड़ा

Sat, 21 Sep 2024 03:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक की एनएसएस और एनसीसी इकाइयों द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। इस मौके पर एनएसएस स्वयंसेवकों और एनसीसी कैडेट ने स्वच्छ और हरित भारत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए स्वच्छता की शपथ ली। अभियान की शुरुआत प्राचार्य डॉ. युद्धवीर सिंह पटियाल की देखरेख में की गई। यहां उन्होंने विद्यार्थियों से कहा की हमारे जीवन में स्वच्छता का बहुत महत्व है। अभियान में कुल 57 एनएसएस स्वयंसेवकों और 13 एनसीसी कैडेट ने भाग लिया। इस अभियान के तहत पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन, जागरूकता रैलियां, स्वच्छता अभियान आदि विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इस मौके पर डॉ. प्रियंका, प्रो. अर्श सिंह राणा, प्रो. राम दत्त, प्रो. यासीन, प्रो. नैना उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें