फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ भारत अभियान : लालशाह गांव में बांटे 30 डस्टबिन

विज्ञापन
विज्ञापन
जोल (ऊना)। उपतहसील जोल की ग्राम पंचायत खरयालता के प्रधान अशोक कुमार स्वच्छता की ओर सार्थक कदम स्वच्छ भारत अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने 15वें वित्त आयोग पंचायत समिति और ग्राम पंचायत हेड के सौजन्य से वार्ड तीन गांव लालशाह के घरों में 30 डस्टबिन वितरित किए। स्वच्छता अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को घर-घर से कूड़ा डस्टबिन में डालने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रधान अशोक कुमार, बीडीसी राजेंद्र सिंह ठाकुर, पंचायत सदस्य आशा देवी, बीरो देवी सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधान अशोक कुमार ने कहा कि स्वच्छता केवल स्वस्थ जीवन की आधारशिला नहीं अपितु पर्यावरण संरक्षण में भी सराहनीय कार्य है। उन्होंने सभी गांववासियों से आग्रह किया कि वे डस्टबिन का नियमित उपयोग करें और गांव को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें