फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दिवाली पर्व पर करवाई कक्षा सजावट प्रतियोगिता

Fri, 06 Nov 2026 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
लठियाणी (ऊना)। डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लठियाणी में दिवाली पर्व के उपलक्ष्य पर रंगोली एवं कक्षा सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा तीसरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने अपने-अपने कक्षा कक्षों को पारंपरिक दीयों से सजाया। कक्षा सजावट प्रतियोगिता के कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के वर्ग में कक्षा पांचवीं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार कक्षा छठी से आठवीं तक के वर्ग में कक्षा सातवीं एवं आठवीं ने प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता एवं कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं। विद्यालय के प्रधानाचार्य वरुण शर्मा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें सांस्कृतिक मूल्यों, रचनात्मकता और सामूहिक सहभागिता की भावना को भी मजबूत बनाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें