फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: संतोषगढ़ में स्कूली छात्रों के बीच आपस में झड़प

Fri, 07 Jun 2024 01:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट करके जान से मारने की दी धमकी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
विज्ञापन

मेडिकल उपचार के बाद सीटी स्कैन और एक्सरे के लिए किया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
टाहलीवाल (ऊना)। संतोषगढ़ में स्कूली छात्रों के बीच आपस में झड़प हो गई। इतना ही नहीं, बल्कि मारपीट करके जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सूर्य ठाकुर निवासी पोलियां बीट ने बताया कि उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस चौकी में रजत सैणी निवासी संतोषगढ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सूर्य ठाकुर जो एसडी पब्लिक सीनियर लेकेंडरी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ते हैं, ने पुलिस शिकायत में बताया है कि उन्हें रजत सैणी ने धमकाया और मारा। इससे पहले भी उनके बीच विवाद हुआ था। मारपीट के बाद सूर्य ठाकुर गंभीर चोटों से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सीएचसी संतोषगढ़ ले जाया गया। जहां पर उनका मेडिकल उपचार किया गया। चिकित्सकों ने उनके सिर का सीटी स्कैन और एक्सरे के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया। उधर, एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा विवाद की जांच की जा रही है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रजत सैणी और उसके साथी लड़कों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। स्कूल प्रशासन द्वारा इस मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए संज्ञान में लिया जा रहा है। शिक्षा और सुरक्षा के मामले में सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें