फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गगरेट में दो जगहों पर तीन युवकों से पकड़ा चिट्टा

Fri, 03 May 2024 03:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। उपमंडल क्षेत्र के तहत गगरेट पुलिस ने दो स्थानों पर तीन युवकों से 4.48 ग्राम चिट्टा पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। चिट्टे के यह मामले गगरेट के कलोह बेली चौक (2.60ग्राम) और रामा मंदिर अंदौरा के समीप (1.88 ग्राम) के हैं। मामले के तीनों आरोपी उपमंडल क्षेत्र अंब के रहने वाले हैं, जिनकी पहचान 29 वर्षीय मंगलेश शर्मा निवासी वार्ड-3, अंदौरा निचला तहसील अंब व दूसरे मामले में 29 वर्षीय राहुल निवासी प्रताप नगर अंब, तहसील अंब और 44 वर्षीय लक्की निवासी वार्ड-4, हीरा नगर, तहसील अंब-ऊना के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना गगरेट की टीम कलोह बेली चौक के समीप प्रतिदिन की तरह गश्त पर थी। इस दौरान मंगलेश शर्मा निवासी अंब पुलिस की टुकड़ी को देखकर घबरा गया। जब पुलिस कर्मचारियों ने उसकी तलाशी ली, तो उसके पास के 2.60 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने मामले में आरोपी से बरामद नशे को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं, दूसरे मामले में गगरेट पुलिस के कर्मचारी रामा मंदिर अंदौरा के समीप वाहनों की चेकिंग के लिए खड़े थे। इस दौरान स्कूटी पर सवार दो व्यक्तियों राहुल और लक्की निवासी अंब को जांच के लिए रोका तो पुलिस को देखकर उनके हाव-भाव बदल गए। जब उनकी तलाशी ली गई, तो उनके कब्जे से 1.88 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने मामले के दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं, एसपी राकेश सिंह ने कहा कि पुलिस चिट्टे के दोनों मामलों की निष्पक्षता से जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें