फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चिट्टा मामले के आरोपी तीन दिन की पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। चिट्टा के साथ गिरफ्तार की गई महिला और युवक को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा के अनुसार 8.53 ग्राम चिट्टा के साथ सरकारी बस में महिला-युवक के साथ सवार थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पंडोगा के नजदीक दमन वैष्णो होटल के पास निगम की बस को रोका। बस होशियारपुर से आ रही थी और बस में सवार राहुल पुत्र इंद्रजीत सिंह निवासी वार्ड नंबर 4 पपोलियां बीत तहसील हरोली व प्रियंका पत्नी सागर पुरी वार्ड नंबर 6 ऊना बाजार तहसील व जिला ऊना से 8.53 ग्राम चिट्टा बरामद किया। एसआईयू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। शनिवार को इस मामले में संलिप्त दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस रिमांड में लेने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि महिला का पति भी अपराध के अन्य मामले में सजा काट रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें