फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा चिट्टे का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिट्टे सहित पकड़े आरोपी को तीन दिन का पुलिस रिमांड
विज्ञापन

पत्नी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
पुलिस ने गगरेट में दंपति से पकड़ा था 17.14 ग्राम चिट्टा
संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट(ऊना)। क्षेत्र के होशियारपुर-गगरेट रोड पर बस अड्डे के पास पुलिस ने वीरवार देर रात चिट्टे सहित पकड़े गए दंपती को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां पति को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। जबकि पत्नी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत मिली है। दंपती के पास पुलिस ने 17.14 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ के दौरान चिट्टा माफिया से जुड़े और भी राज खुलवा सकती है। गौर हो कि उक्त दंपति अपनी अमृतसर नंबर टाटा सफारी गाड़ी में चिट्टे की खेप लेकर आ रहे थे। पुलिस को भी उन्होंने चकमा देने का प्रयास किया, लेकिन गगरेट पुलिस ने होशियारी से काम लेते हुए इन तस्करों को धर दबोचा। उधर, एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि पुलिस नशा माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि चिट्टे के साथ पकड़े गए दंपती को शुक्रवार का अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी की पत्नी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखा गया है और आरोपी पति को तीन दिन का पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें