फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चिंतपूर्णी मंदिर की लिफ्ट खराब, बुजुर्ग-अपंग श्रद्धालु परेशान

Fri, 05 Jul 2024 03:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
चिंतपूर्णी मन्दिर की लिफ्ट खराब
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में अन्य राज्यों की छुट्टियां खत्म होने के साथ ही एकाएक श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी आई है। वीरवार को चिंतपूर्णी मंदिर में बेहद कम संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही देखने को मिली। मंदिर परिसर में भीड़ इतनी ज्यादा नहीं थी।
विज्ञापन

हालांकि वीरवार को मंदिर की लिफ्ट खराब रहने से बुजुर्ग और अपंग श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में जरूर परेशानी झेलनी पड़ी। लिफ्ट तकनीकी खराबी होने के कारण खराब हो गई थी, जो कि सारा दिन ही खराब रही। इसके चलते कुछ देर के लिए सुगम दर्शन पास सुविधा को भी बंद कर दिया गया। लिफ्ट के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी झेलनी पड़ी। एक अपंग महिला श्रद्धालु ने बताया कि उनका सुगम दर्शन पास तो बना दिया गया, लेकिन लिफ्ट खराब होने के कारण उन्हें मंदिर तक पहुंचने में काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
यही नहीं, इसके अलावा मंदिर के ऑडियो-वीडियो प्रोजेक्ट की जगह-जगह पर लगाई गई एलईडी स्क्रीन पर लाइव दर्शन भी कुछ दिनों से बंद पड़े हुए है और एलईडी स्क्रीनें अब शोपीस की तरह नजर आ रही हैं। मंदिर के इस ऑडियो-वीडियो प्रोजेक्ट पर लाखों रुपये खर्च किए गए हैं, लेकिन इस सुविधा के तहत श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों को लाइव दर्शन करने को नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, डीसी ऊना जतिन लाल का कहना है कि मंदिर में लिफ्ट खराब होने की समस्या ध्यान में आई है। जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। अन्य सुविधाएं भी जल्द ही दुरूस्त कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें