भरवाई (ऊना)। चिंतपूर्णी क्षेत्र की ग्राम पंचायत छपरोह में शनिवार को होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए मतदान केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं। चिंतपूर्णी थाना प्रभारी जयराम शर्मा ने भी मतदान केंद्र का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस बार पंचायत चुनाव में प्रधान पद के लिए शमा कालिया, अंजू कालिया और शशि बाला के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। वहीं उपप्रधान पद के लिए पुनीत कालिया और हितेश कालिया आमने-सामने हैं।