फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा के लिए एकाग्र होकर पढ़ाई करें बच्चे : सतीश

विज्ञापन
विज्ञापन
नारी (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगनोली में बच्चों को कक्षा में ध्यान एकाग्र कर पढ़ाई में मन लगाने के संबंध में जागरूक किया। रिसोर्स पर्सन के रूप में सेवानिवृत्त प्रवक्ता सतीश शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने बच्चों को अपने संबोधन में ध्यान को एकाग्र कर पढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने वार्षिक परीक्षाओं तक बच्चों को कड़ा संघर्ष करने के लिए कहा। अध्यापकों को भी सुझाव दिया कि बच्चा तो अबोध होता है उसे तराशना अध्यापक की जिम्मेदारी होती है। भाग्य सिर्फ आदमी को वही देता है जो उसमें लिखा होता है। परंतु मेहनत वह दे देती है जिसे लिखा ही नहीं जा सकता। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें