फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ग्रुप सॉन्ग, साइंस मॉडल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंब में शनिवार को बाल मेला एवं बैग फ्री डे मनाया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के बोझ से मुक्त कर उनकी बहुमुखी प्रतिभा को निखारना था। पूरे दिन चले इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बिना बैग स्कूल आकर विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षिक प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद बन्याल ने बताया कि यह आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए किया गया। इस अवसर पर ग्रुप सॉन्ग, साइंस मॉडल प्रतियोगिता, सोलो डांस, भांगड़ा, ड्राइंग और क्रिएटिव राइटिंग जैसी कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ग्रुप सॉन्ग में दसवीं कक्षा की टीम (एंजेल, हर्षित, सुप्रिया, रिजा एवं अंबिका) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्रिएटिव राइटिंग (सीनियर) में भानुप्रिया प्रथम, मुस्कान द्वितीय और अनन्या तृतीय रहीं। सोलो सांग में दुर्गा ने प्रथम और आसिफ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ड्राइंग प्रतियोगिता में गंगा देव प्रथम, सुमित द्वितीय और अरमान सिंह तृतीय रहे। क्रिएटिव राइटिंग (छठी से आठवीं) में अभिषेक प्रथम, वरुण द्वितीय और राघव तृतीय रहे। साइंस मॉडल प्रतियोगिता में हरदीप कौर एवं हसन अली की जोड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि पर्व एवं अनूप कुमार द्वितीय और हिमांगी एवं संगम तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें