पीपलू मेले विधायक विवेक शर्मा पशु प्रदर्शन का अवलोकन करते
बंगाणा (ऊना)। पशु पालन विभाग द्वारा ऐतिहासिक तीन दिवसीय जिला स्तरीय पीपलू मेले में काफ रैली एवं जागरूकता शिविर लगाया गया। राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भधान परियोजना के सौजन्य से आयोजित काफ रैली में जिला के प्रगतिशील पशुपालकों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। काफ रैली प्रतियोगिता में पशुपालन विभाग के विशेषज्ञों डॉ. बृज मोहन सहोड, डॉ. मनोज शर्मा और डॉ. निशांत ने बछड़ों का निरीक्षण कर बेहतर पशुपालन के सूत्र दिए।
डॉ. सतिंदर ठाकुर ने कहा कि काफ रैली में भारतीय मूल की बछड़ियों की श्रेणी में शुभम गांव छपारोह, वीरेंद्र गांव बंगाणा जितेंद्र हटवाना की बछड़ियों ने क्रमशः प्रथम, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुर्रा में सोहन, सरवन ने इनाम प्राप्त किया। बता दें कि पीपलू मेले में हर वर्ष पशु मंडी और काफ रैली आकर्षण का केंद्र रहती है। वहीं किसानों को बेहतर पशु रखने के लिए भी जागरूक किया जाता है।