फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आपदा से प्रभावित 23 परिवारों को 26.10 लाख रुपये के बांटे चेक

Tue, 13 Jan 2026 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
जोल (ऊना)। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने रेस्ट हाउस जोल में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर 23 आपदा प्रभावित परिवारों को 26 लाख 10 हजार रुपये के आर्थिक सहायता के चेक बांटे। इस दौरान विधायक ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। विधायक ने कहा कि सभी पात्र परिवारों को नियमानुसार राहत राशि उपलब्ध करवाई जा रही है। इस अवसर पर विधायक ने करीब 50 से अधिक परिवारों की समस्याएं भी सुनीं, जिसका मौके पर ही निपटारा किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे। इस अवसर पर एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, नायब तहसीलदार जोल अश्वनी धीमान, चिंतपूर्णी मंडल अध्यक्ष डॉ. रविंद्र शर्मा, लोक निर्माण विभाग एसडीओ भानु ओहरी, जेई सुरेश कुमार, जल शक्ति विभाग चौकीमन्यार एसडीओ नीरज धीमान, जेई रमेश चंद, उपप्रधान टकोली पंकज रणौत, उपप्रधान अंबेहड़ा सतीश कुमार, प्रधान कठोह नीलम डोगरा, पूर्व प्रधान सोहारी मदन लाल, छज्जू राम एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें