फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: राहत कोष के लिए सौंपा दस लाख का चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना )। जय माता लंगर कमेटी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दस लाख रुपये अनुदान राशि भेंट की है। जय माता लंगर कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा और इंडो अमेरिकन सोशल वेलफेयर सोसायटी के मुख्य अध्यक्ष एवं जेएमडी समूह के मालिक कमल मेनन ने शिमला में चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू की अगुवाई में बुधवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक भेंट किया। कमल मेनन ने कहा कि यह राशि मुख्यमंत्री की अपील का अनुसरण करते हुए आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए दी है। इस मौके पर गगरेट विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित राम लुभाया भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें