फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शहतूत के पौधे और नौकरी का लालच देकर एक लाख की ठगी

Thu, 08 Aug 2024 03:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की शिकायत पर शिमला निवासी दंपति पर केस दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। क्लर्क की सरकारी नौकरी और पुश्तैनी जमीन पर शहतूत के पौधे लगाने के नाम पर कुरियाला गांव की निवासी महिला से एक लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने शिमला निवासी दंपति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मोनिका देवी निवासी गांव कुरियाला तहसील और जिला ऊना ने शिकायत में पुलिस को बताया कि 18 मार्च 2024 को वह अपने बेटे अभय शर्मा के साथ उसके दोस्त संजीव हांडा के घर चन्द्रलोक मोहल्ला ऊना में किसी काम से गई थी। वहां उसकी मुलाकात वंदना धीमान से हुई, जिसने बताया कि वह औद्योगिक क्षेत्र ऊना में असिस्टेंट ऑफिस की कर्मचारी है और उसके पास रेशम उत्पादन विभाग का अतिरिक्त कार्यभार भी है। वंदना धीमान ने उसे कहा कि वह कई लोगों की जमीन लीज पर लेकर शहतूत के पौधे लगा चुकी है। इसके बदले जमीन मालिकों को 35,000 रुपये सरकार की तरफ से मिल रहे हैं। यह पैसा तीन साल तक मिलेगा। शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपी वंदना ने अपना आई कार्ड भी दिखाया, जिसमें उद्योग निदेशालय का नाम अंकित था।
विज्ञापन

आरोपी महिला ने उसे सरकारी नौकरी दिलाने की बात भी कही और दस्तावेज मंगवाए। मोनिका देवी ने पुलिस को बताया कि आरोपी वंदना अपने पति अनिल के साथ कई बार उसके घर आई और नौकरी व शहतूत के पौधे लगाने के बदले कुल 99000 रुपये की राशि ली, लेकिन बाद में कई दिन उसका फोन नहीं आया। जब उन्होंने फोन किया तो आरोपी वंदना टालमटोल करने लगी। आज दिन तक न उसे नौकरी मिली और न शहतूत के पौधे उनकी जमीन पर लगे। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि यह सारी धोखाधड़ी वंदना ने अपने पति अनिल के साथ मिलकर की।
विज्ञापन

उधर, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि मामले की जांच जारी है। दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। जल्द उनसे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें