फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मौसम की करवट से लोगों की सेहत पर पड़ रहा असर

Sat, 14 Nov 2026 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। मौसम के बदलाव का असर सीधे तौर पर शुक्रवार को आम जनता की सेहत पर देखने को मिला है। जहां एक ओर ऊना जिला में हल्का बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ तो वहीं दूसरी ओर मौसमी करवट की गिरफ्त में आम जनता आने लगी है। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में शुक्रवार को 21 लोग बुखार और छह डायरिया से ग्रस्त निकले हैं। शुक्रवार को अस्पताल में 476 ओपीडी दर्ज की गई है। जिसमें पुरुषों के मुकाबले महिलाएं अधिक रोग ग्रस्त निकली है। दूसरी ओर मातृ एवं शिशु अस्पताल में भी 54 के करीब बच्चों की ओपीडी दर्ज की गई। मेडिसिन से लेकर हड्डी रोग विशेषज्ञ और अन्य सामान्य ओपीडी में भी मरीजों भीड़ उमड़ी रही। दूसरी ओर क्षेत्रीय अस्पताल की लैब में भी चिकित्सक से चेकअप करवाने के बाद टेस्ट करवाने के लिए लोग अपनी बारी का इंतजार करते हुए देखे गए। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर संजय मनकोटिया के अनुसार सुबह-शाम ठंड शुरू हो गई है। शुक्रवार को भी हल्की बारिश होने से मौसम ने करवट बदली है और इसका सीधे तौर पर असर लोगों की सेहत पर देखने को मिल रहा है। उन्होंने मौसम के बदलाव को देखते हुए बच्चों, बुजुर्गों को गर्म कपड़े के साथ ही ठंडे खान-पान से परहेज करने की सलाह दी है। अगर कोई भी किसी बीमारी की चपेट में आ रहा है, तो समय पर अस्पताल में चिकित्सक से परामर्श करने के बाद ही दवा का सेवन करें। घर पर समय बर्बाद न करें और घरेलू उपचारों के चक्कर में आकर बीमारी को और न बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें