मैड़ी (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अंब में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह 28 फरवरी 2025 शुक्रवार के स्थान पर अब तीन मार्च 2025 सोमवार को पूर्वाह्न 10:30 बजे महाविद्यालय परिसर में होगा। प्राचार्य प्रो. दर्शन कुमार ने बताया कि इस समारोह के मुख्य अतिथि चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू होंगे। समारोह में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में विभिन्न गतिविधियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को विधायक अपने कर कमलों से सम्मानित करेंगे। सभी छात्रों एक मार्च 2025 से पूर्व महाविद्यालय में संबंधित कमेटी से संपर्क करें और निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपना पारितोषिक स्वयं ग्रहण करें या अपने अभिभावक के माध्यम से प्राप्त करें। संवाद