फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग पर अब कैमरे से कटेगा चालान

Fri, 24 Mar 2023 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। सड़क हादसों में कमी लाने के लिए पुलिस लगातार नई पहल करते हुए काम कर रही है। जिले में सात जगहों पर इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) स्थापित कर लिया गया है। एक माह के भीतर यह सुचारु रूप से काम करना शुरू कर देंगे। इसी के साथ नियमों को दरकिनार कर वाहन चलाने वालों पर ऑनलाइन ही कार्रवाई का दौर शुरू होगा। सिस्टम के तहत बिना हेलमेट, दोपहिया वाहन में ट्रिपल राइडिंग, ओवरस्पीड, गलत साइड से वाहन चलाने पर कैमरा से तुरंत स्वचालित चालान होगा और उल्लंघन करने वाले को एसएमएस से भी चालान कटने की सूचना मिलेगी। आईटीएमएस के लिए सात स्थानों में कैमरे स्थापित कर लिए गए हैं। अब इन्हें सुचारु रूप से चलाया जाना है।
विज्ञापन

ऊना सदर थाना और पुलिस थाना अंब के तहत दुर्घटनाओं की संख्या प्रदेश के अन्य जगहों के मुकाबले अधिक है। दो महीने में यहां चार लाख बाहरी राज्यों के गाड़ियां गुजर चुकी हैं। जबकि चार लाख गाड़ियां हिमाचल नंबर की गुजरी हैं। लगभग आठ लाख गाड़ियां दोनों क्षेत्रों से गुजरी हैं। दोनों जगहों में बाहरी और हिमाचल की गाड़ियाें की आवाजाही अधिक रहती है। ऐसे में यहां यातायात अधिक रहता है और दुर्घटना का खतरा भी रहता है। 2022 में कुल 235 सड़क हादसे रिपोर्ट हुए हैं। यह आंकड़ा वर्ष 2013 के मुकाबले कम है। इसे और कम करने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है।
पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि जिले में आईटीएमएस सात जगह स्थापित किए हैं। एक माह के अंदर यह सुचारु रूप से चल पड़ेंगे। इनके सुचारु रूप से चलने पर स्वचालित कैमराें से यातायात नियमों की अवहेलना पर चालान कटेगा। जिले में हादसों में कमी लाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। ट्रैफिक प्लान समेत अन्य कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने वाहन चालकों से भी अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें। इससे भी काफी हद तक हादसों में कमी आएगी।
विज्ञापन

बॉक्स
यहां स्थापित किए हैं आईटीएमएस
पुलिस लाइन झलेड़ा, अंब क्षेत्र, बणे दी हट्टी, पुलिस स्टेशन बंगाणा, पुलिस चौकी पंडोगा, रेड लाइट ऊना और पुलिस स्टेशन मैहतपुर क्षेत्रों को आईटीएमएस के लिए चिह्नित किया गया है। इनमें अधिकतर जगह पर कैमरे स्थापित कर दिए गए हैं। इन्हें एक माह के भीतर सुचारु रूप से चलाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें