फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अवैध खनन पर दो वाहनों के चालान, 30 हजार जुर्माना वसूला

Sat, 02 Nov 2024 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। ऊना सदर और चिंतपूर्णी पुलिस थाना की टीमों ने अवैध खनन करने पर दो वाहन चालकों पर कार्रवाई की है। बीती बुधवार को ऊना पुलिस थाना की टीम गश्त पर थी। पुलिस ने अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर एक वाहन का चालान किया, जिससे जुर्माने के रूप में 15,000 रुपये प्राप्त किए। वहीं, दूसरे मामले में पुलिस थाना चिंतपूर्णी की ओर से एक वाहन का चालान कर 15,000 रुपये वसूल किए गए हैं। साथ ही इन वाहन चालकों को अवैध खनन न करने की हिदायत भी दी गई है। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि दोनों मामलाें में कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें