ओबीसी समाज को मजबूत करने के लिए सभी एकत्रित होकर करें कार्य : धन्ना
ऊना। भारतीय क्षत्रिय, घृत, बाहती, चाहंग सभा की बैठक रविवार को ऊना में आयोजित की गई। इसमें सबसे पहले सुग्रीवानंद और प्रकाश चंद मेहरम के निधन पर 2 मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान सभा की तरफ से वर्ष में एक बार वार्षिक सम्मेलन करने को लेकर निर्णय लिया गया। इसके अलावा संगठन को मजबूत करने के लिए भी बैठक में चर्चा की गई। इस दौरान धन्ना राम ने कहा कि ओबीसी समाज को मजबूत करने के लिए सभी को एकत्रित होकर कार्य करना चाहिए। इसके अलावा संगठन में युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने के लिए भी सदस्यों ने बैठक में निर्णय लिया। इस मौके पर संघ के प्रधान प्रेम अदीब बड़याल, महासचिव महेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष गुरदास राम, प्रेस सचिव अधिवक्ता अनूप केसरी, मुख्य सलाहकार किशोरी लाल, जगमोहन, अच्छर राम, कमल चौधरी, राकेश कुमार, देशराज, दर्शन सिंह, चरणदास, जीवन स्याल, रघुवीर सिंह, नरेश कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।