फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जेएनवी पेखूबेला में होगा समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलास्तरीय योग दिवस समारोह में उपायुक्त होंगे मुख्य अतिथि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 21 जून को ऊना में जिलास्तरीय योग दिवस समारोह जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के योग थीम के साथ आयोजित यह समारोह 21 जून को सुबह 6.30 बजे से आरंभ होगा। उपायुक्त जतिन लाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी जिला आयुर्वेद अधिकारी किरण शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि जिला आयुष विभाग की ओर से आयोजित इस समारोह का उद्देश्य आमजन में योग के प्रति जागरुकता बढ़ाना और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में विभाग के योग शिक्षक विभिन्न योगाभ्यास, प्राणायाम व सूक्ष्म व्यायामों का अभ्यास कराएंगे। उन्होंने जिलावासियों से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने, जीवन में योग को अपनाने और समाज को स्वस्थ और संतुलित बनाने की दिशा में योगदान देने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें