फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों से बांधा समां

Thu, 30 May 2024 03:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्या महाविद्यालय में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह करवाया
विज्ञापन

सवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द में महाविद्यालय के प्रथम वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. त्रिलोक चंद रहे, जो कि राजकीय महाविद्यालय ऊना के रिटायर्ड प्राचार्य हैं। इस समारोह का उद्घाटन दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से किया गया। समारोह में वर्ष 2021, 2022, 2023 व 2024 में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसमें शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करने वाले 100, सीएससीए के 16, स्पोर्ट्स में 20, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधिओं में उपलब्धि हासिल करने वाले 30, राष्ट्रीय सेवा योजना के सात स्वयंसेवियों, स्काउट गाइड की 2 और विभिन्न क्लब के 12 सदस्यों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्या प्रोफेसर अरुणा भारद्वाज ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और महाविद्यालय कि विभिन्न गतिविधिओं और उपलब्धियों की जानकारी दी। इस अवसर पर कॉलेज के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर पीटीए प्रधान संदीप कुमार भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के अवसर पर कालेज के स्टाफ सदस्यों में डॉ. देविंदर कुमार, प्रो. केवल क्रिशन रैना, डॉ. ओंकार तथा अन्य स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें