फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: लोक नृत्य, समूह गान और नाटक से बांधा समां

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदली स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बंगाणा (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंदली में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में खूब वाहवाही लूटी। स्कूल स्टाफ और प्रबंधन समिति की ओर से मुख्य अतिथि को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि कुटलैहड़ के स्कूल को शिक्षा के क्षेत्र में सबसे बेहतर स्कूल बनाएंगे। कि राज्य सरकार शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए बेहतर कार्य धरातल पर कर रही है। सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से इंग्लिश मीडियम और स्मार्ट कक्षाएं शुरू की है। विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में छात्रों की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए हमने 30 नवंबर तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों में वार्षिक समारोह पूरा करने का लक्ष्य रखा था। हमारे इस निर्णय का विद्यार्थी, स्कूल स्टाफ और अभिभावक स्वागत भी कर रहे हैं। कार्यक्रम में मंच से भारतीय सेना में शहादत देने वाले शौर्य चक्र विजेता शहीद भूपेंद्र सिंह और शहीद दिलवर खान के परिवारों को मंच पर मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने लोक नृत्य, समूह गान और नाटक जैसी शानदार प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। स्कूल की मांग पर मुख्यातिथि विवेक शर्मा ने पांच लाख भवन का कार्य पूरा करने के लिए, पांच लाख भवन की मरम्मत, पांच लाख स्कूल को रंग रोगन के लिए व इंडोर स्टेडियम की घोषणा की। उन्होंने स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 5100 और प्राइमरी स्कूल के लिए 2100 रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें