सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा वीर बालकों को सम्मानित किया
अंब(ऊना)। अपर चिंतपूर्णी मंडल भाजपा ने डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैडी में वीरवार को वीर बाल दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर धार्मिक स्थल बेरी साहिब में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाए गए। इसमें छोटे बच्चों को वीरता, साहस और बलिदान के महत्व के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में शिक्षा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा वीर बालकों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने संघर्ष और वीरता से समाज में एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया। अपर चिंतपूर्णी मंडल भाजपा अध्यक्ष कृपाल सिंह ठाकुर ने बताया कि बाबा बड़भाग सिंह के प्रबंधकों, संचालकों ने बच्चों को न केवल देशभक्ति की भावना को जागृत करने की बात कही, बल्कि यह भी बताया कि कैसे वे अपने कठिन संघर्षों और बलिदानों के माध्यम से समाज और देश को महान बना सकते हैं। इस आयोजन में स्थानीय समुदाय के अलावा कई प्रमुख नेताओं और समाजसेवियों ने भी हिस्सा लिया। संवाद