फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नवजात बेटी के जन्म की खुशी अनोखे अंदाज में मनाई

Thu, 09 Apr 2026 06:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला ऊना में बुधवार को एक पिता ने अपनी नवजात बेटी के जन्म की खुशी को अनोखे अंदाज में मनाते हुए समाज के सामने एक सकारात्मक संदेश पेश किया। जानकारी के अनुसार ऊना के निजी अस्पताल में बेटी का जन्म हुआ, पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। प्रसव के बाद जब मां और नवजात को घर लाने का समय आया तो पिता ने अपनी कार को गुब्बारों और सजावटी सामान से सजा दिया। कार को रंग-बिरंगे गुब्बारों से इस तरह सजाया गया कि वह किसी बरात या विशेष समारोह की झलक देने लगी। जब यह सजी-धजी गाड़ी अस्पताल पहुंची तो वहां मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अस्पताल परिसर में मौजूद अन्य लोग भी इस दृश्य को देखकर भावुक हो उठे और पिता की सोच की सराहना करने लगे। इसके बाद नवजात बेटी और उसकी मां को सजी हुई गाड़ी में बैठाकर घर लाया गया, जहां परिवार और रिश्तेदारों ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पिता का कहना है कि बेटी का जन्म उनके लिए किसी उत्सव से कम नहीं है और समाज को बेटियों के प्रति अपनी सोच बदलनी चाहिए। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में बदलाव की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें