फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अपहरण, बलात्कार और छेड़छाड़ के मामले बढ़े

Tue, 08 Jul 2025 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना।
विज्ञापन

जिला ऊना में महिलाओं के साथ दहेज उत्पीड़न और चेन स्नेचिंग के मामलों में कमी आई है जबकि अपहरण, छेड़छाड़ और बलात्कार के मामले बढ़े हैं। ऊना जिला में देह व्यापार का मामला भी सामने आया है। पिछले छह महीने में 52 महिला और बाल अपराध के मामले दर्ज हुए हैं। इनमें 13 मामले अपहरण के हैंं। 11 मामले बलात्कार के हैं तो 8 महिलाओं के साथ उत्पीड़न हुआ है। 13 महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही पिछले छह माह में दो महिलाओं के मर्डर के मामले भी रिकॉर्ड में दर्ज हैं। एक मामला महिला को सुसाइड करने के लिए उकसाने का भी दर्ज किया गया है। जिले में दहेज उत्पीड़न से महिला की मौत का कोई भी मामला दर्ज नहीं किया गया है। दहेज उत्पीड़न अधिनियम के तहत भी कोई भी मामला पिछले छह महीने में दर्ज नहीं हुआ है। महिला और बाल अनैतिक तस्करी का भी मामला पिछले छह महीने में एक सामने आया है। एएसपी ऊना संजीव भाटिया के अनुसार महिला और बाल अपराध के पिछले छह महीने में 52 मामले दर्ज किए गए हैं। एसपी ऊना अमित यादव के दिशा निर्देशों के तहत जिले में महिला पुलिस थाना में ऐसे मामलों को देखा जा रहा है। इसके अलावा अन्य पुलिस थानों में भी महिला और बाल से संबंधित जो भी मामले आते हैं, उनकी काउंसलिंग की जाती है। महिला और बाल अपराध से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज किया जाता है और उनकी गहनता से जांच की जाती है। उन्होंने कहा कि समाज में अगर कहीं पर भी किसी महिला और बाल के साथ किसी प्रकार का कोई अपराध हो रहा है तो इसकी सूचना समय रहते पुलिस को दें ताकि समय रहते अपराध को बढ़ने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि अपराध करने से सबसे बड़ा अपराध उसको सहना है। इसलिए अपराध को सहन न करें और उसके खिलाफ आवाज उठाएं ताकि समय रहते इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें