फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगत सिंह को आतंकी कहने वालों पर दर्ज हो मामला: शांडिल्य

विज्ञापन
वीरेश शांडिल्य, राष्ट्रीय अध्यक्ष, एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया। संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने भगत सिंह को आतंकवादी कहने पर सांसद सिमरनजीत मान के खिलाफ मामला दर्ज न करने पर रोष जताया। शांडिल्य ने कहा कि आज भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री हैं। सिमरनजीत मान पर भगत सिंह को आतंकवादी कहने पर मामला दर्ज नहीं हुआ, जोकि न्यायसंगत नहीं।
विज्ञापन

जबकि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भगत सिंह के गांव खटकड़कलां में अपने पद की शपथ ली थी और सरकारी दफ्तरों में भगत सिंह की फोटो लगाने के आदेश दिए।
रविवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अगर 48 घंटे में सिमरनजीत मान पर मामला दर्ज न हुआ तो वह मुख्यमंत्री निवास और राजभवन पंजाब के बाहर धरना देंगे। शांडिल्य ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से हिमाचल में खालिस्तान और भिंडरावाला का झंडा उठाने वालों के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग की।
वीरेश शांडिल्य ने सोशल मीडिया के बढ़ते दुरुपयोग को समाज के लिए दीमक बताया। कहा कि सोशल मीडिया पर अश्लील शब्दों और वीडियो अपलोड करने पर रोक लगानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें