फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में सामने आया स्क्रब टायफस का मामला

Thu, 29 Aug 2024 03:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे के स्वस्थ्य होने के बाद अस्पताल से हुई छुट्टी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में इस बरसात का स्क्रब टायफस का पहला मामला सामने आया है। बीते शनिवार को एक बच्चे में स्क्रब टायफस के लक्षण पाए गए। इसके बाद उसका टेस्ट किया गया, जिसमें स्क्रब टायफस होने की पुष्टि हुई।
उक्त बच्चे का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल में शुरू किया गया। इसके बाद बच्चे के ठीक होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को एक बच्चे को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया। बच्चे की जांच के दौरान शिशु रोग विशेषज्ञ को बच्चे में स्क्रब टायफस के लक्षण नजर आए। इसके बाद एहतियातन बच्चे का स्क्रब टायफस का टेस्ट किया गया। इस टेस्ट में स्क्रब टायफस की पुष्टि हो पाई। मामला सामने आने के बाद अस्पताल में बच्चे का उपचार शुरू कर दिया गया। जांच में सामने आया कि उक्त बच्चे में स्क्रब टायफस अभी पहले चरण में था। ऐसे में सही समय सही उपचार देकर बच्चे को सुरक्षित घर भेज दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने मामला सामने आने के बाद लोगों से खेतों में काम करते समय पूरे कपड़े पहनने की अपील की है।
विज्ञापन

स्क्रब टायफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। विभाग ने पूर्व में ही इसे लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है। स्क्रब टायफस का मामला सामने आने के बाद विभाग ने सभी खंड स्वास्थ्य अधिकारियों को भी अलर्ट रहने के निर्देश जारी कर दिए हैं। क्षेत्रीय अस्पताल में स्क्रब टायफस का मामला सामने आने के बाद विभाग ने सभी खंड स्वास्थ्य अधिकारियों को भी सतर्क रहने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

यह हैं लक्षण
स्क्रब टाइफस के लक्षणों में बुखार, ठंड लगना, सिरदर्द, शरीर में दर्द, कीट के काटने वाली जगह पर पपड़ी बनना, मानसिक परिवर्तन, बढ़े हुए लिम्फ नोड्स और दाने शामिल हैं। अगर ऐसे लक्षण लगें तो तुरंत मरीज को अस्पताल पहुंचाएं।
विज्ञापन


कोट्स
शनिवार को क्षेत्रीय अस्पताल में एक बच्चे को उपचार के लिए लाया गया। जांच के दौरान बच्चे में स्क्रब टायफस के प्रारंभिक चरण की पुष्टि हुई। उपचार के बाद उक्त बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। लोगों से अपील की जाती है कि स्क्रब टायफस के लक्षण दिखने पर अस्पताल में आकर जांच करवाएं। इसे लेकर अस्पताल में जांच और उपचार की पूरी व्यवस्था है।
-डाॅ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें