दौलतपुर चौक(ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक में वाणिज्य प्रबंधन के विद्यार्थियों के लिए विशेष कॅरिअर जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में चितकारा विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ परिसर से आए अधिकारियों ने विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों, उद्योगों की वर्तमान आवश्यकताओं तथा भविष्य के रोजगार अवसरों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कार्यकारी अधिकारी गौतम सुशांत तथा प्रबंधक साहिल डोगरा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न नई तकनीकों, उद्योगों की बढ़ती मांग, कॅरिअर जागरूकता, रोजगार के अवसरों, डिजिटल विपणन के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं के बारे में जानकारी दी।