फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंब काॅलेज में छात्रों को कॅरिअर की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। महाराणा प्रताप महाविद्यालय अंब में मंगलवार को कॅरिअर गाइडेंस सत्र आयोजित किया गया। इसमें एचसीएल के प्रतिनिधि अजय कुमार ने एचसीएल बी टेक प्रोग्राम की जानकारी दी। प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी प्रो. अनिल वर्मा ने बताया कि 60% या उससे अधिक अंक वाले छात्र इस प्रोग्राम में भाग ले सकते हैं, जिसमें एक वर्ष का प्रशिक्षण और स्टाइपेंड मिलेगा। प्रशिक्षण पूरा होने पर उम्मीदवार एचसीएल में स्थायी कर्मचारी बन सकते हैं। साथ ही प्रोग्राम के तहत प्रतिष्ठित संस्थानों से यूजी डिग्री की सुविधा भी उपलब्ध है। 154 छात्रों ने सत्र में भाग लिया। प्राचार्य प्रो. दर्शन कुमार ने आयोजन और प्रशिक्षण सेल की टीम की सराहना की और एचसीएल का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें