फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बाथड़ी में कार्बन न्यूट्रल ऑफ-साइट लेवल-III फायर मॉक ड्रिल करवाई

Thu, 01 Aug 2024 02:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
एन.आर.पी.एल, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, ऊना द्वारा बाथरी गांव में कार्बन न्यूट्रल ऑफ-साइट लेवल-III
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने ऊना जिले के हरोली तहसील के बाथड़ी गांव में आपातकालीन प्रतिक्रिया स्तर-III ऑफ-साइट फायर मॉक ड्रिल और ग्राम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन

इस अभ्यास में चोरी के प्रयास के कारण टैंकर ट्रक और पेट्रोलियम पाइपलाइन से उत्पाद रिसाव के परिणामस्वरूप आग लगने का अनुकरण किया गया। रिसाव और आग को रोकने के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया कार्रवाई का प्रदर्शन आईओसीएल टीम ने नागरिक अधिकारियों के साथ किया। लगातार बारिश के दौरान फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जो आईओसीएल के राष्ट्र प्रथम के मूल मूल्य को दर्शाता है। आईओसीएल रखरखाव टीम द्वारा पेट्रोलियम उत्पाद रिसाव को रोका गया और आईओसीएल टीम द्वारा डीसीपी प्रकार के अग्निशमन यंत्र का संचालन करके आग को रोका गया। इसमें हिमाचल अग्निशमन सेवा, टाहलीवाल से सुनील दत्त और उनकी टीम ने सहायता की। वाष्प के सांस लेने के कारण होने वाली मृत्यु पर एक नाटक भी दिखाया गया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बाथड़ी से चिकित्सा दल के साथ डॉ. रुचि ने रोगी को प्राथमिक उपचार दिया। अंचित गुप्ता, प्रबंधक, उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन कार्यालय, आईओसीएल, ऊना ने बेहतर समझ के लिए सभी को मॉक ड्रिल के प्रत्येक चरण के बारे में विस्तार से बताया।
पुलिस स्टेशन टाहलीवाल के पुलिस अधिकारियों ने जनता और यातायात प्रबंधन में मदद की। ये अभ्यास तेल उद्योगों द्वारा नियमित आधार पर अग्निशमन सुविधाओं की अनुमोदित आपातकालीन प्रतिक्रिया और आपदा प्रबंधन योजना (ईआरडीएमपी) के अनुसार तैयारियों की जांच करने और तेल डिपो, टर्मिनलों या पाइपलाइन राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू)/ प्रतिष्ठानों में रिसाव/आग जैसी किसी भी आपात स्थिति के मामले में नागरिक प्रशासन से प्रतिक्रिया/सहायता के लिए आयोजित किए जाते हैं। आईओसीएल ऊना के उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन कार्यालय के वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक अमनदीप भारद्वाज ने मॉक ड्रिल के अवलोकन की समीक्षा की। वहीं, किसी भी घटना की सूचना देने के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-1340 के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें