फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: तेज बारिश में कार सड़क से नीचे उतरी, दो महिलाएं घायल

विज्ञापन
नंगल फ्लाई ओवर के नजदीक सडक़ के नीचे झाडिय़ों में पंहुची कार।संवाद
विज्ञापन
नंगल (ऊना)। नंगल फ्लाई ओवर से नीचे उतरते समय रविवार को तेज बारिश के चलते एक कार चालक सड़क का रास्ता नहीं देख पाया। इससे कार सड़क के नीचे झाड़ियों में उतर गई। हादसे में दो महिलाओं को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को नागरिक अस्पताल नंगल पहुंचाया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार पंचकूला से एक परिवार अपनी कार में सवार होकर माता चिंतपूर्णी के दर्शन करने जा रहा था। इस दौरान चालक तेज बारिश के कारण सड़क नहीं देख पाया और हादसा हो गया। दो महिलाओं ज्योति और डिंपल को मामूली चोटें आई हैं। इन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल नंगल पहुंचाया। यहां उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें