टाहलीवाल (ऊना)। टाहलीवाल पुलिस थाना क्षेत्र के तहत बाथड़ी में एक कार सवार को 1.85 ग्राम चिटटे के साथ दबोचा है। पुलिस ने आरोपी दविंद्र सिंह नवांशहर पंजाब के खिलाफ मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार टाहलीवाल पुलिस ने बाथड़ी में नाकाबंदी की थी। इस दौरान झुंगियां पंजाब की तरफ से एक गाड़ी आई, जिसे पुलिस ने जांच के लिए रोक लिया। इस दौरान चेकिंग करने पर गाड़ी के डैशबोर्ड से 1.85 ग्राम चिटटा बरामद हुआ। पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। उधर, एसपी अमित यादव ने बताया कि पुलिस ने गाड़ी चालक दविंद्र सिंह के खिलाफ मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।