टाहलीवाल: संतोषगढ़ मार्ग पर पल्टी कार।संवाद
टाहलीवाल (ऊना)। क्षेत्र में संतोषगढ़-टाहलीवाल मुख्य सड़क पर वीरवार शाम को एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार चालक स्कूल बस से पास लेने की कोशिश कर रहा था कि बारिश के चलते सड़क पर पानी खड़ा होने के कारण चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और कार पलट गई। हालांकि इस दुर्घटना के चलते किसी को कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और न ही पुलिस के पास कोई शिकायत दर्ज करवाई गई। कार चालक नंगल की तरफ से जालंधर की तरफ जा रहा था। हादसा रॉयल गार्डन के पास हुआ है। हादसे के बाद चालक गाड़ी ले गया। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस के पास इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई। संवाद