गगरेट (ऊना)। गगरेट होशियारपुर मार्ग पर रविवार दोपहर लगभग तीन बजे एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 20 फीट गहरी खाई में लुढ़क गई। कार सवार दो युवकों को मामूली चोट आई हैं। जानकारी के अनुसार रविवार को जालंधर पंजाब निवासी विश्वजीत और उसका मित्र चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने जा रहे थे। इस दौरान गगरेट के समीप कार अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई। गनीमत यह रही कि कार में सवार युवकों को मामूली चोट ही आई हैं। गहरी उतराई पर स्पीड ब्रेकर इस मार्ग पर हादसों को न्योता दे रहे हैं। इससे पहले भी गगरेट बस अड्डा के सामने मुख्य मार्ग पर इसी तरह की स्ट्रिप बनाई थी जो कि यहां से गुजरने वालों के लिए हादसों का कारण बन रही थी। लोगों की शिकायत व प्रशासन के दखल के बाद इस स्ट्रिप को यहां से हटा दिया गया है। जबकि शीतला माता मंदिर के आगे से शुरू होने वाली उतराई पर अभी भी यह स्पीड ब्रेकर लगा हुआ है।